उत्तराखंड

गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए जल्द भूमि आवंटित करे सरकार: रमणीक सिंह

कुंभ और चुनाव से पहले मुख्यमंत्री से की निर्माण की घोषणा करने की मांग

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। समाजसेवी सरदार रमणीक सिंह ने गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी निर्माण के लिए सरकार से जल्द भूमि आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिख समाज लंबे समय से गुरुद्वारा निर्माण की मांग को लेकर धरना दे रहा है। सरकार को सिख समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए भूमि आवंटित करनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शासन-प्रशासन से मांग की कि कुंभ मेले एवं चुनाव से पहले गुरुद्वारा निर्माण की घोषणा की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार होटलों को पीपीपी मोड पर दे रही है, ऐसे में गुरुद्वारा निर्माण के लिए भी भूमि उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button