![](https://kalyugdarshan.com/wp-content/uploads/2025/01/7a35c719-1dc1-436b-b1fe-8bf4cb4ebe4d-780x470.jpg)
कलयुग दर्शन (24×7)
नदीम सलमानी (संपादक)
सहारनपुर। हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर 12 फरवरी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गाजियाबाद से आए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक ने समीक्षा बैठक की। बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 12 फरवरी को रालोद संस्थापक किसान नेता स्व: चौधरी अजित सिंह की जयंती पर अन्नदाताओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक ने कहा कि हमे यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि हमारी खेल प्रकोष्ठ की टीम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है और हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी खेलो को प्रोत्साहन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर के व अंतरास्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को चौधरी अजित सिंह खेल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया। सह संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी, रालोद युवा जिलाध्यक्ष पुनीत चौधरी, वरिष्ठ नेता चौ अर्जुन सिंह, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, प्रवक्ता सुमित पंवार, महासचिव आरिफ मलिक को बनाया गया।
[banner id="7349"]