धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति, संत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए समर्पित रहा ब्रह्मलीन स्वामी विशोकानंद भारती का संपूर्ण जीवन: श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाडे के आचार्य महामंडलेश्वर निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ब्रह्मलीन विशोकानंद भारती महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का संपूर्ण जीवन धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति, संत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए समर्पित रहा। उनका आध्यात्मिक योगदान और उनकी स्मृतियां सदैव संत समाज एवं श्रद्धालुओं के हृदय में जीवंत रहेंगी। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां गंगा ब्रह्मलीन स्वामी विशोकानंद भारती महाराज को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके अनुयायियों, भक्तों एवं संत समाज को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी ने कहा कि निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का ब्रह्मलीन होना संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का ब्रह्मलीन होना अघ्यात्म जगत के लिए बड़ी क्षति है। उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए संत पंरपरांओं को आगे बढ़ाया जाएगा। श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, श्रीमहंत राजेंद्र दास, महंत जसविंदर सिंह, महंत मुरली दास, महंत संजय दास, स्वामी करौली शंकर महाराज, महंत राज गिरी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, बाब हठयोगी, महंत विष्णुदास, बाबा हठयोगी, महंत बिहारी शरण, महंत रघुवीर दास, स्वामी रामानुज सरस्वती, स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री, स्वामी अनंतानंद, स्वामी संतोषानंद, महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, श्रीमहंत सत्य गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरी, महंत दुर्गादास, महंत राघवेंद्र दास, महंत सूर्यमोहन गिरी सहित तमाम संतों ने ब्रह्मलीन स्वामी विशोकानंद भारती को श्रद्धांजलि दी।



