उत्तराखंड

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

रुड़की। राजकीय प्राथमिक विद्यालय आसफनगर में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विद्यालय के सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति के जीवन में अच्छे संस्कारों का विकास होता है। शिक्षा ऐसी अनमोल पूंजी है, जो व्यक्ति को तरक्की और उन्नति के शिखर तक पहुंचा सकती है। उन्होंने बच्चों से मोबाइल की बढ़ती लत और कुसंगति से दूर रहने तथा पुस्तकें एवं अच्छा साहित्य पढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नैतिक संस्कारों के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों का महत्व भी समझना चाहिए। अच्छी शिक्षा और संस्कारों से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधान अशोक कुमार, ब्रह्मपाल सिंह एवं मदन सिंह वर्मा ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने की उनकी पहल भी प्रशंसनीय है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि गौरव गोयल लगातार स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इस अवसर पर क्षेत्र में समाजसेवा के लिए सक्रिय दिव्यांग समाजसेवी मोनू चौधरी को पूर्व मेयर गौरव गोयल ने शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक मनोज कुमार शर्मा, श्वेता शर्मा, तुषार पाल, अनुप्रिया, सुरेश कुमार, सोमपाल एवं जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button