उत्तराखंड

एमसीएस स्कूल का 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। मंच पर कहीं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन का संदेश गूंजा तो कहीं गढ़वाल और कश्मीर की संस्कृति की झलक देखने को मिली। बंगाली समूह नृत्य, डांडिया-गरबा और भांगड़ा की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सजा एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कनखल का 14वां वार्षिकोत्सव प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अनूठा संगम बना। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री, निदेशक डॉ. विशाखा कुमार और प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इसका उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान, संवेदनशील, अनुशासित, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और मानवीय मूल्यों से जोड़ना भी बेहद जरूरी है। केवल अच्छे अंक हासिल करना ही सफलता नहीं है, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना ही शिक्षा की वास्तविक कसौटी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। यहां किताबी ज्ञान के साथ अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें आत्मविश्वास पैदा करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने तथा माता-पिता, गुरुजनों और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है।

विद्यालय का प्रयास है कि बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए। निदेशक डॉ. विशाखा कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। पढ़ाई के साथ खेल, संगीत, कला, नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियां उनके व्यक्तित्व को निखारती हैं। मंच पर प्रस्तुति देने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। संस्कार और आधुनिक शिक्षा का संतुलन ही बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकता है। प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में ‘भगवान श्रीकृष्ण-जीवन जीने की कला के गुरु’, जंगल सफारी, रवींद्र संगीत पर बंगाली समूह नृत्य, बीजों का अंकुरण, पंडिता रमाबाई पर आधारित नाटक, गढ़वाली नृत्य, संस्कृत नाटक ‘कालिदास का निर्माण’, अंग्रेजी नाटक ‘अपराधी से संत बनने की कहानी’, कश्मीरी संस्कृति पर आधारित समूह नृत्य, डांडिया-गरबा और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही बटोरी। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता के साथ सामाजिक और नैतिक संदेश भी दिए।

इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम के आयोजन में ऋतु सिंह, विनीत कुमार अग्रवाल, राखी राणा, शिवानी, राहुल कश्यप, शिवानी गौर, अरुण कुमार, चरणजीत कौर, मनीषा आहूजा, प्रतिभा, शिल्पा रानी, सीमा रानी, आरती सैनी, अर्चना त्रिपाठी, शुभांगी शर्मा, सिमरन बत्रा, डिंपल शर्मा, प्राची कौशिक, दिव्या कश्यप, रुचि गुप्ता, यशी कश्यप, हर्ष मित्तल, आकांक्षा शर्मा, मोहिता चावला, हेमा कोहली, आयुष रावत, सोनम अरोड़ा, दीपिका शर्मा, आश्विका चौधरी, गीता भारती, लक्ष्मी चौहान, दीपा पुनिया, दीपा शर्मा, निखिल चौहान, श्रेया राठौर, अंजलि शर्मा, गौरव कुमार शर्मा एवं श्रीन नाज सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों में भक्ति, अंशिका भारद्वाज, मान्या, सौम्या, वंशिका भारद्वाज, यशस्विनी, श्रेया, रिया विश्वास, रिया प्रजापति, शिवम, साक्षी, संचित, कनिष्का, दिव्यांश, एंजेल, आराध्या, रिधिमा, युवराज, शिवान्या, शिप्रा, धैर्य, आयुष, तितिक्षा, वैदेही, गार्गी, नेहा, श्रद्धा, प्रियांशी, आर्यन, वेदांश, आरव, रूहानी, राधिका, वैष्णवी, अनुष्का सिंह, सृष्टि राजपूत, अनन्या, कृतिका, अवनि भारद्वाज, राघव शर्मा, हर्षुल राजपूत, रिदान, अनंत, अधिराज, हार्दिक मिश्रा, यशिका, आद्या, वृंदा, तनिष्का, सृष्टि दुबे, खुशी, शुभ अग्रवाल, उज्ज्वल सिंह, पार्थ शर्मा, चिराग, समृद्धि गुप्ता, प्रत्युष पांडे, वैभवी धीमान, जतिन कथपाल, मीमांसा जोशी, संस्कृति, लक्ष्य, रुद्र, विवेक, नीलांश, आनंदी, मीनाक्षी, गुंजन, हरप्रीत कौर, दिव्या शर्मा, सैलोनी, युग, सांची, पूर्वी, नंदिनी, नव्या, गौरी, काव्या, अन्विका, पंखुड़ी, मयंक, आयुष्मान, अनमोल, अमन, आदित्य, अक्षत, अर्जुन, वैभव, उत्कर्ष, सक्षम, हर्षित, वंश, श्रिनिका पांडे, धृति कौशिक, वैभवी, वौमिक, सात्विक गौतम, बानी ग्रोवर, गौरांगी माहेश्वरी, अनमोल कुंवर, आराध्या गंगोडिया, अभिनव शर्मा और रेयांश सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button