उत्तराखंड

ऋषिकेश: जरूरतमंदों की मदद के लिए ट्रस्ट चलाने वाली दिव्यांग नीरजा गोयल ने दिव्यांग छावन सिंह को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर देकर चेहरे पर लौटाई खुशी

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)

ऋषिकेश। जनपद टिहरी के रहने वाले दिव्यांग छावन सिंह के चेहरे पर खुशी की मुस्कान देखी गई है। छावन के चेहरे पर यह मुस्कान ऋषिकेश में जरूरतमंदों की मदद के लिए ट्रस्ट चलाने वाली दिव्यांग नीरजा गोयल लेकर आई है। आज नीरजा गोयल ने छावन को एक इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर गिफ्ट की है।

बता दें कि जनपद टिहरी के दोगी पट्टी निवासी छावन सिंह रीड की हड्डी में दिक्कत होने की वजह से दिव्यांग है। इस परेशानी के चलते छावन सिंह घर से बाहर नहीं जा सकते थे। उन्होंने घर से बाहर निकाल कर रोजगार करने के लिए ऋषिकेश में ट्रस्ट चलाने वाली दिव्यांग नीरजा गोयल से संपर्क साधा और मदद की गुहार लगाई। आज माया कुंड स्थित एक स्कूल में छोटे से कार्यक्रम के दौरान नीरजा गोयल ने इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर बेंगलुरु से मंगा कर छावन सिंह को गिफ्ट में दी है।

नीरजा गोयल ने बताया कि इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए हैं। इसके लिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मदद की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भरत मंदिर के हर्षवर्धन शर्मा, होटल व्यापारी बच्चन पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button