उत्तराखंड

रुद्रपुर प्रीपेड मीटर की खबर चलाने के बाद पत्रकारों पर दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में कांग्रेस फुंकेगी मुख्यमंत्री का पुतला

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)

रुद्रपुर मे प्रीपेड मीटर के गोदाम से खबर चलाने के बाद पत्रकारों पर दर्ज हुए मुकदमे के विरोध मे कांग्रेस पार्टी फूंकेगी मख्यमंत्री का पुतला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किये जाने की निन्दा करते हुए मुकदमे वापस नहीं होने पर आंदोलन करने का ऐलान किया है।

जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर खबर चलाने पर पत्रकारों पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सत्ता पक्ष ने सरकारी तंत्र का खुला दुरूपयोग किया।

भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्ष को कमजोर करने के लिए निकाय चुनाव में भाजपा ने हर तरह के हथकण्डे अपनाये। यहां तक कि जनता की आवाज उठाने वाली मीडिया को भी दबाव में लेने की कोशिश की।

जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि अडानी ग्रुप को करोड़ों का फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने स्मार्ट मीटर का टेंडर दिया है और रूद्रपुर में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी निकाय चुनाव से पहले ही की जा चुकी थी। इसका कांग्रेस लगातार विरोध करती रही। निकाय चुनाव में भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

निकाय चुनाव में जब मीडिया ने निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा खुलासा किया तो सत्ता पक्ष के इशारे पर अडानी ग्रुप ने मीडिया कर्मियों पर रंगदारी का मुकदमा लगा दिया। कहा भाजपा मीडिया को भी दबाव में लेना चाहती है, इसीलिए पत्रकारों पर रंगदारी जैसे संगीन आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस मीडिया के साथ है। कहा कि पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे शीघ्र वापस नहीं लिये तो कांग्रेस जिले भर में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन करेगी और सीएम धामी के रूद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सीएम को काले झण्डे दिखाकर विरोध किया जायेगा।




[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button