उत्तराखंडप्रशासन

पथरी रेंज में वन्यजीव शिकार का भंडाफोड़, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो शिकारी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार रेंज के पथरी आरक्षित वन क्षेत्र में वन्यजीवों का अवैध शिकार करने वाले दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर 21 अप्रैल 2025 को यह कार्रवाई की गई।

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक बंदूक, चाकू और अन्य शिकार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी किसी बड़े वन्यजीव तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

दोनों आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम 2001 और भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान का नेतृत्व उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती पूनम कैंथोला के निर्देशन में किया गया। टीम में वन क्षेत्राधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, श्री अरविंद (वन दरोगा), श्री योगेश (वन रक्षी) और श्री रोहित सैनी सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button