उत्तराखंडराजनीति

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिटी पार्क देहरादून में किया वृक्षारोपण

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में सिटी पार्क देहरादून में वृक्षारोपण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि पर्यावरण बचाने के लिए हम सभी लोग संकल्पित रहे और हम लोग अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाए क्योंकि जिस तरीके की परिस्थितियों सामने आ रही है वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही है जल स्रोत सूख रहे हैं इसको देखते हुए हमें अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने हैं ताकि इन घटनाओं को रोका जा सके इसके साथ ही जल संचय की दिशा में भी कदम बढ़ाने होंगे ताकि जल आपूर्ति पूर्ण रूप से हो सके।

तो वही मुख्यमंत्री धामी ने यह भी बताया कि देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण ने भी एक लाख वृक्ष लगाने की महिम रखी है।

इस कार्य को भी पूरा किया जाएगा तो वही हरेला पर्व के दौरान बृहद संख्या में वृक्ष को लगाने का कार्य सरकार द्वारा किया जायेगा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button