आस्थाउत्तराखंड

रोहित कुमार ने नवरात्रों के नौवें दिन कन्या पूजन कर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। देशभर में आज नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। नवरात्रि के नौवें दिन को नवमी के रूप में मनाया जाता है, जिसे विशेष रूप से कन्या पूजन के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में हरिद्वार के रोहित कुमार ने भी विधिपूर्वक नवमी पूजन किया और कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

रोहित कुमार ने अपने आवास पर आयोजन किया। जहां नौ कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें विशेष रूप से पूजन के बाद भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है क्योंकि कन्याएं मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की प्रतीक मानी जाती हैं। इस प्रकार की पूजा न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करती है, बल्कि समाज में नारी शक्ति के सम्मान और सम्मानजनक स्थान की भावना को भी मजबूत करती है। पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई स्थानीय लोग भी शामिल हुए और मां दुर्गा से देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

रोहित कुमार ने इस अवसर पर कहा कि “हम सबको अपनी परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखते हुए समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कन्या पूजन हमें यह सिखाता है कि हमें बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान देना चाहिए। हरिद्वार सहित पूरे देश में आज के दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवमी पूजन का यह पर्व शक्ति की आराधना और भक्ति भाव से मनाया जाता है। नवमी पूजन के इस पर्व पर चेतना, उषा, अशोक कुमार बड़ोदिया, सागर, प्रिंसी, आरुष, आराध्या, समायरा आदि मौजूद रहे।

 

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button