आस्थाउत्तराखंड

स्वामी रामदेव ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। योग गुरु रामदेव ने रामनवमी के अवसर पर समस्त देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून बनने से पूरे भारत में एक कानून एक संविधान की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल वक्फ कानून का विरोध वोटों की रााजनीति के लिए कर रहे हैं। वक्फ कानून नहीं बनता तो पूरे देश मेंं विभिन्न समुदाय केे लोग अलग-अलग बोर्ड बनाने की बात करते। स्वामी रामदेव ने उत्तराखंड सरकार द्वारा गांव के नाम बदले जाने का समर्थन किया।

स्वामी रामदेव ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई देतेे हुए कहा कि मुुुसलमानों के पूर्वज भी भगवान श्री राम के वंशज है। और इसलिए मुसलमानों को इधर-उधर की बातें छोड़ कर मुख्य्य धारा में शामिल होना चाहिए। रामदेव ने कहा राम सबके हैं राम राष्ट्र नायक हैं।

स्वामी रामदेव ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार द्वारा रामनवमी के जलूस पर लगाई गई पााबंदी राजनीति से प्रेरित है। रामनवमी जन्माष्टमी ईद पर पााबंदी राजनीति के कारण लगाई जाती है। ऐसी पााबंदी नहीं लगाई जानी चाहिए।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button