उत्तराखंडप्रशासन

नाबालिग लडकी का अपहरण व दुष्कर्म करने वाले फरार अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गांव छोड़कर भागने की फिराक में था आरोपी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने उस समय धर दबोचा, जब वह गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। इससे पूर्व पुलिस नाबालिग को बरामद कर चुकी थी। जबकि आरोपित फरार चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना बुग्गावाला निवासी एक व्यक्ति ने 30 अप्रैल को तहरीर देकर आरोपित नदीम पुत्र नाजिम पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया, किन्तु आरोपित पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपा हुआ था तथा गांव छोड़कर फरार होने की फिराक में था।

सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित नदीम निवासी बंजारेवाला थाना बुग्गावाला, हरिद्वार को आर्शीवाद वैडिंग पाईन्ट तेलपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

नाम पता आरोपी:-
नदीम पुत्र नाजिम नि0 बंजारेवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम:-
उ0नि0 ममता रानी
कांनि0विक्रम
हो0गा0 तेलूराम

Related Articles

Back to top button