वरिष्ठ सपा नेता इमरान सैफी ने लगाया फिर SIR पीडीए प्रहरी कैंप
कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। वार्ड 68 के पार्षद हाजी इमरान सैफी के कार्यालय पर पी डी ए प्रहरी कैंप लगाया गया जिसमें अली अग्रहाण व अन्य क्षेत्रों के लोगों के वोट के SIR फॉर्म भरें गए और 2003 लिस्ट से संबंधित जितनी जानकारी थी सब उपलब्ध कराई गई। कैंप में वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने जाकर अपनी टीम के साथ कैंप में लोगों के फॉर्म भरने का कार्य किया और कहा किसी भी व्यक्ति का वोट नहीं कटने दिया जाएगा। 11 दिसंबर से पूर्व सभी को अपने बीएलओ को फॉर्म जमा करने हैं।

फॉर्म भरने में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर पार्षद इमरान सैफी या अन्य किसी मजबूत पार्षद से आप संपर्क कर सकते हैं और टीम टिंकू अरोड़ा भी उनके घर पर आकर फॉर्म भरने का काम करेगी। पार्षद इमरान सैफी ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं को जो निर्देश है उनका पूरी जिम्मेदारी से पालन किया जाएगा। इस मौके पर अहमद अंसारी रिहान गुलफिश अहमद मुबारक हसन सोहेल जफर आदि लोग कैंप में मौजूद रहे।



