उत्तराखंडप्रशासन

पीएनबी के एटीएम में सेंधमारी का प्रयास करने वाले दो चोरों को पुलिस ने धर दबोचा

गैस कटर बरामद, रैकी करने वाले फरार युवक की तलाश जारी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में दादूूबाग के समीप स्थित पीएनबी के एटीएम में सेंधमारी का प्रयास करने वाले दो चोरों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से गैसकटर बरामद किया है। इसी के साथ रैकी करने वाले फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक देर रात्रि लगभग ढ़ाई बजे कनखल पुलिस गश्त करती हुये देश रक्षक से दादूबाग की तरफ आ रही थी। इसी दौरान पीएनबी के एटीएम के पास से एक युवक भागता दिखाई दिया। इसी के साथ एटीएम के बाहर एक कार खड़ी मिली। एटीएम का शटर बाहर से बन्द होने के बाद भी अन्दर से आवाज आने पर पुलिस टीम ने पास जाकर सुना तो अन्दर से खटपट की आवाज सुनायी दी। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शटर को बाहर से लॉक कर दिया तथा अन्य फोर्स के मौके पर पहुंचने पर शटर को खोला तो अन्दर दो व्यक्ति मौजूद थे। आधा एटीएम गैस कटर से काटा गया था तथा एटीएम मे धुआं फैला हुआ था।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनांे बदमाशों को दबोच लिया। कार पर फर्जी नम्बर प्लेट पायी गई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और एटीएम लूटने के इरादे से हरियाणा से हरिद्वार आये थे। एटीएम काटने का यू ट्यूब से तरीका सीख इन्होंने दो-तीन दिन पहले से रैकी की और आज योजना को अन्जाम देने आये थे, लेकिन गश्त में मुस्तैद जवानों ने इनका प्लान फेल कर दिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते कार्तिक राणा उम्र 25 वर्ष निवासी विकासनगर सैक्टर 29 पानीपत हरियाणा व धीरज उम्र 28 वर्ष निवासी राजीव कॉलोनी हासी रोड़ करनाल हरियाणा बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस रैकी करने वाले फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक कार, एक गैस सलैण्डर व गैस कटर, एक पैट्रोमैक्स, एक छोटा कटर, स्प्रे, एक लोहे का राड व एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button