उत्तराखंडस्पोर्ट्स

रुड़की शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र पाल ने सेकंड स्टेज मास्टर स्पोर्ट्स 2025 प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर किया रुड़की का नाम रोशन

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। रुड़की शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र पाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समर्पण और मेहनत के आगे उम्र भी बौनी पड़ जाती है। देहरादून में आयोजित सेकंड स्टेज मास्टर स्पोर्ट्स 2025 प्रतियोगिता में उन्होंने बैडमिंटन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपने लिए, बल्कि पूरे रुड़की नगर के लिए गौरव का क्षण प्रदान किया है। गौरतलब है कि डॉ. पाल इससे पूर्व चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं और इस बार स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है।

डॉ. राजेन्द्र पाल रुड़की के जाने-माने वरिष्ठ फिजिशियन हैं और पिछले 54 वर्षों से चिकित्सा सेवा में संलग्न हैं। वह न केवल शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों में गिने जाते हैं, बल्कि गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों का कम से कम शुल्क में उपचार कर सामाजिक सेवा का भी अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि स्थानीय लोग उन्हें गरीबों का मसीहा मानते हैं। खास बात यह है कि 70 वर्ष की आयु पार करने के बावजूद डॉ. पाल नियमित रूप से बैडमिंटन का अभ्यास करते हैं और खेल के प्रति उनकी लगन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उनका यह समर्पण और अनुशासन उन्हें खेल और चिकित्सा दोनों क्षेत्रों में सफल बनाता है। रुड़की नगर के नागरिकों में डॉ. पाल की इस उपलब्धि को लेकर गौरव और खुशी की लहर है। कई सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है और नगर स्तर पर सम्मानित किए जाने की मांग की है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button