उत्तराखंड

हिंदी भाषा के पक्ष में देवेंद्र प्रजापति ने किया राज ठाकरे का पिंड प्रवाह

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। शिवसेना प्रदेश कैंप कार्यालय हरिद्वार पर प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए कार्यालय पर पिछले दिनों महाराष्ट्र की पावन भूमि पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा एक व्यापारी के साथ हिंदी बोलने पर एवं मराठी ना बोलने पर उसके थप्पड़ मारने एवं बदतमीजी करने का वीडियो देखकर उत्तर भारत में मनसे के मुखिया राज ठाकरे के प्रति रोष देखने में आ रहा है यह बड़ा दुख का विषय है। प्रजापति ने कहा कि हिंदी भाषा भारत की मातृभाषा है, हिंदी बोलने पर यदि इस तरीके की हरकत पर राज ठाकरे लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं यह सरासर गलत है। देवेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता हरिद्वार के गंगा घाट पर राज ठाकरे मुर्दाबाद शिवसेना शिंदे पक्ष की जय घोष नारे लगाते हुए बैरागी कैंप काली मंदिर के पास पहुंचे जहां पर पंडित आचार्य संजीव ब्राह्मण के समक्ष गंगा घाट पर बैठकर सभी ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना संगठन व उसके मुखिया राज ठाकरे का विधि विधान द्वारा पिंडदान कर गंगा में प्रवाहित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा राज ठाकरे के चित्र पर आग लगाकर चप्पलों से स्वागत भी किया गया। प्रजापति ने चेतावनी देते हुए कहां कि राज ठाकरे की छोटी सोच और ओछी राजनीति की भेंट चढ़ रहे उत्तर भारतीय लोगों के साथ शिवसेना कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

प्रजापति ने कहा कि अगर राज ठाकरे जैसी मानसिकता सभी राज्यों में अपना ली जाए तो मराठियों को बहुत सारी भाषा सीखनी होगी प्रजापति ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि भाषा विवाद में समाज को बांटने वाले संगठन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना संगठन का रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। प्रजापति ने राज ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि राज ठाकरे में हिम्मत है और उसकी इतनी ही औकात है तो वह महाराष्ट्र के ही कुछ हिस्सों में रहने वाले ऊंचा पजामा नीचा कुर्ता वालों से सलमान खान आमिर खान शाहरुख खान जैसे व्यक्तियों से शुद्ध मराठी बुलवाकर दिखाएं और उनके गाल पर थप्पड़ मारते हुए वीडियो बनाकर दिखाएं राज ठाकरे का संगठन महाराष्ट्र में निर्माण सेवा एवं उद्योग का संगठन आज वेंटिलेटर पर है। प्रजापति ने उद्धव ठाकरे पर कटास करते हुए कहा कि यदि उद्धव ठाकरे हिंदी भाषा से इतनी नफरत करते हैं तो पूरे भारत कुछ हिस्सों में उन्होंने अपने संगठन जो की वेंटिलेटर पर है उसका क्यों घटित किया हुआ है। उन्होंने आदित्य ठाकरे के लिए हिंदी पढ़ने हेतु विनय शुक्ला को हिंदी सीखने हेतु क्यों रखा गया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बामसे का कोई भी कार्यकर्ता या राज ठाकरे उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर बोलकर आता है तो उसे उसकी औकात दिख जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर प्रदेश सचिव मुकेश उपाध्याय प्रदेश कोश प्रमुख सुरेंद्र चौधरी प्रदेश उप प्रमुख यशोदा अग्रवाल गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष अनिल प्रजापति आईटी सचिव राजकुमार प्रजापति ज्वालापुर विधानसभा प्रमुख रोहित सिंह दिनेश राठौर मलकीत राठौर अरविंद सैनी राम बहादुर सैनी राजीव अमित यश रंजीत धनराज आकाश निखिल कृष्णा वंश सूरज मिश्रा पवन कुमार राकेश कुमार अग्रवाल अरविंद कुमार आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button