आस्थाउत्तराखंड

भगवान शिव ही वह परम सत्य है, जिसकी हम खोज कर रहे है: मनोरमा श्रोती

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

बागपत। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत कलक्ट्रेट स्थित शिव मन्दिर में सावन शिवरात्रि पर परमशिव भक्त, सुप्रसिद्ध समाजसेविका और हर्बल न्यूट्रिशियन योगा ट्रेनर मनोरमा श्रोती ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर समस्त विश्व की सुख व शांति के लिए प्रार्थना की।मनोरमा श्रोती ने बताया कि सावन मास की शिवरात्रि अपना विशेष महत्व रखती है। यह शिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। इस दिन व्रत, कथा का पाठ करने से महादेव की कृपा भी बनी रहती है।

मनोरमा श्रोती ने बताया कि शिवपुराण के अनुसार सावन मास में आने वाली सावन शिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति की दुख और पीड़ाओं का नाश होता है, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है तथा पुण्य की प्राप्ति होती है। कहा कि भगवान शिव ही वह परम सत्य है, जिसकी हम खोज कर रहे है। हमें भगवान शिव के बारे में जानने के लिए धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन करना चाहिए और अपने बच्चों को भी अपने धर्म के बारे में बताना चाहिए। भगवान शिव की भक्ति करने से हमें भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और हम बेहतर जीवन की ओर अग्रसर होते हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button