आस्थाउत्तराखंड

सेवा भाव की मिसाल: उर्स पर ज़ायरीन के लिए स्वास्थ्य कैम्प, मुफ्त दवाइयों का वितरण शुरू

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

पिरान कलियर। विश्वप्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में चल रहे 757वें उर्स का माहौल पूरी रौनक और श्रद्धा के साथ जारी है। लाखों जायरीन दूर-दराज़ इलाकों से यहां आकर ज़ियारत कर रहे हैं। ऐसे समय में समाजसेवी आदिल फरीदी ने भारतीय सर्व धर्म सेवा ट्रस्ट की ओर से एक निशुल्क चिकित्सा सेवा केंद्र स्थापित कर सेवा भाव की अनोखी मिसाल पेश की है। इस विशेष स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि, “आदिल फरीदी का यह कदम न केवल मानवता की सेवा है बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है। इस प्रकार की पहल से हज़ारों जायरीन को लाभ मिलेगा।”

आदिल फरीदी ने इस अवसर पर कहा कि उर्स के मौके पर देश-विदेश से लोग पिरान कलियर पहुंचते हैं और उनकी सेवा करना ही सबसे बड़ी इबादत है। उन्होंने बताया कि इस कैम्प में आने वाले हर मरीज को निशुल्क दवाई और चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में जायरीन लाभान्वित होंगे। उर्स में लगाए गए इस निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प में रोजाना हज़ारों लोग इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। यह पहल दरगाह पर आने वाले मेहमानों के लिए राहत लेकर आई है और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button