उत्तराखंड

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

दिल्ली केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे है। खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह एवं इनकी पूरी टीम बधाई की पात्र जो रात दिन मेहनत करते हैं।

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को पूरा सम्मान, सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर डॉ सुमित सुशीलन को खेल प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि आज मीटिंग का उद्देश्य था कि हर जिले मे कार्यकर्ता सम्मेलन, खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी जिनकी तारीखों का ऐलान अगले सप्ताह कर दिया जाएगा। खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ सुमित सुशीलन ने कहा कि मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाई जाएगी।

पूरे देश में खेल प्रकोष्ठ अपना गठन करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार,प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रेयान त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव जगराज बालियान, राष्ट्रीय सचिव सतवीर घिस्सा,शमशाद चौधरी,संजीव चौधरी,अभिनव निर्वाल, जयप्रकाश, अनिल आदि ने संबोधित किया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button