उत्तराखंडप्रशासन

उत्तराखंड: नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, दूसरा आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र में देर रात थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग अभियान के दौरान मोटर साइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की गई, जिस दौरान संदिग्धों ने भगवानपुर से कलियर की तरफ भागने की कोशिश की।

पुलिस द्वारा पीछा करने पर पुलिस टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जिसको सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उक्त बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मौके से दूसरा साथी भागने में सफल रहा। भागे दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली गई।

मृतक का नाम अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेंद्र सिंह पता फतेहगढ़ चूड़ियां रोड नगली भट्ट अमृतसर जो उधमसिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारा के बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित था। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विस्तृत जानकारी जल्दी दी जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button