उत्तराखंड

पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने शिक्षक व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने शिक्षक व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया। कनखल स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कोठारी महंत राघवेंद्र सिंह, पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में सभी का सम्मान होता है। जो वरिष्ठों का सम्मान करता है उसका सम्मान जनता करती है। प्रीतम सिंह ने कहा कि शिक्षक ही समाज और देश की दिशा तय करता है। गुरु को अच्छा शिष्य और शिष्य को अच्छा गुरु बहुत मुश्किल से मिलता है। पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि सभी का सम्मान होना चाहिए। कोई छोटा बड़ा नहीं होता। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर, संतोष चौहान, डा. संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, अशोक शर्मा, कैश खुराना, पार्षद सुनील कुमार, लव गुप्ता, सत्येंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, वसीम सलमानी, जेपी सिंह, दिनेश पुंडीर, नकुल माहेश्वरी, गौरव शर्मा, हरद्वारी लाल, विकास चंद्रा, राजेंद्र श्रमिक, बी एस तेजियांन, गोविंद सिंह बिष्ट, सतीश, जगत सिंह रावत, चोखेलाल, मकबूल कुरैशी, पदम साहू, सुंदर सिंह मनवाल, तेज प्रकाश साहू, हरद्वारी लाल आदि उपस्थित थे।

सम्मानित होने वालों में डा. सुनील बत्रा, राजेंद्र बालियान, रवि वर्मा, निरमा शर्मा, पल्लवी सेमवाल, आदर्श कुमार, पवेंद्र सक्सेना, मनोज कुमार, विनीत जोशी, रुचिता सक्सेना, डा. सरोज शर्मा, आशा शर्मा, मालती देवी, भारत भूषण, शिव कुमार चौहान, अमिता मल्होत्रा, मनोज कुमार, पंकज सैनी, राहुल शर्मा, ऋचा मनोचा, धर्मेंद्र, दीपक मिश्रा, लव कुमार शर्मा, नरेश गुप्ता, रामेश्वर गौड़, केके त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय, राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप सिंह राणा, कृष्ण कुमार ठेकेदार, पुरुषोत्तम शर्मा, जगदीश अत्री, विकास चौधरी, किरणपाल बाल्मिकी, ओपी चौहान, अशोक टंडन, सुधीर गुप्ता, मुकुल जोशी, एड. अरविंद शर्मा, संजय अग्रवाल, ईश्वरी देवी, लता जोशी, पूनम भगत, बाघंबरी शर्मा, यशोदा देवी, लीला देवी, ऊषा सरकार, ग्रेस कश्यप, मिथलेश गिल, निशा शर्मा आदि उपस्थित थे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button