उत्तराखंड

मानवता फिर हुई कलंकित, चार साल के मासूम को बेसहारा छोड़ गए परिजन, कलियर पुलिस बनी फरिश्ता

कलयुग दर्शन (24×7)

हिमांशू (संवाददाता)

पिरान कलियर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 11 सितंबर 2025 को दरगाह शरीफ के पास कलियर पुलिस के गश्ती दल को एक चार साल का मासूम यतीम बच्चा मिला, जिसे परिजन बेसहारा छोड़कर चले गए थे। हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियां और हेड कांस्टेबल जमशेद अली ने बच्चे को रेस्क्यू कर थाने पहुंचाया।

करीब दो दिनों तक पुलिस बच्चे के माता-पिता और परिजनों का इंतजार करती रही। इस दौरान डीसीआरबी, एससीआरबी और अन्य पोर्टलों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन परिजनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। आख़िरकार, 13 सितंबर को मेडिकल और विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया और अनाथ आश्रम हरिद्वार में दाखिल कराया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं और कलियर पुलिस को फरिश्ता बता रहे हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button