उत्तराखंडप्रशासन

कटारपुर फायरिंग गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में 25 सितंबर की देर शाम हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा का कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर की शाम 7:30 बजे ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र को जान से मारने की नियत से फायर किया था, जिसमें अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार हेतु हायर सैन्टर रैफर किया गया। घटना के संबंध में घायल अर्जुन की पत्नी की तहरीर के आधार थाना पथऱी पुलिस ने पोपिन्द्र आदि 07 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने सम्भावित स्थानों पर दबिशे देकर फायरिंग प्रकरण में सफलता हासिल करते हुए घटना के मुख्य आरोपी को भट्टा तिराहे पथऱी के पास से दबोचने में सफलता हासिल की।आरोपी अनुज की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त देशी तमन्चा बरामद कर अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी। आरोपी अनुज व घायल अर्जुन के बीच पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद में आरोपी ने अर्जुन को जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी का नाम पता अनुज पुत्र पोपिन्द्र निवासी ग्राम कटारपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष बताया गया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button