उत्तर प्रदेशप्रशासन

महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर देवबंद पुलिस की पहल

महिलाओं व छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, सुरक्षा के लिए किया प्रेरित

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

देवबंद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा जागरूकता माह (अक्टूबर 2025) के अंतर्गत थाना देवबंद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पीआरवी 5975 थाना देवबंद पर नियुक्त हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र, महिला कांस्टेबल तनु एवं चालक सुभाष द्वारा कस्बा क्षेत्र में भ्रमण कर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। टीम ने मैपल्स एकेडमी की छात्राओं तथा बाजार क्षेत्र में उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के साथ-साथ साईबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए।

महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) तथा 1930 (साईबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई। टीम ने लोगों को सचेत किया कि किसी अज्ञात लिंक, संदिग्ध कॉल या संदेश पर क्लिक न करें तथा अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए और लोगों से अपील की गई कि वे महिला सुरक्षा एवं साईबर अपराधों के प्रति सतर्क रहते हुए समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button