उत्तराखंड

बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर महदूद में शिव सेवा ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन किया

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर महदूद में शिव सेवा ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिडकुल मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉक्टर अजय दिगम्बर जैन ने प्रतिभाग किया और फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया है। वही मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉक्टर अजय दिगम्बर जैन ने अपने संबोधन में कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। और जब हम जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की मदद करते हैं तो वास्तव में हम भगवान की ही सेवा करते हैं। उन्होंने शिव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों की सराहना की और कहा कि ऐसे संगठन ही समाज में मानवता और एकता का संदेश देते हैं। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लूषण सिंह ने बताया कि इस कार्यालय के माध्यम से समाज के हर एक जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

साथ ही रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा कैंप, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य नियमित रूप से किए जाएंगे। ट्रस्ट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिवाली मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं के साथ समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण में नई दिशा देने का संकल्प लिया और कहा कि शिव सेवा ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिनमें सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर प्रशिक्षण, हस्तकला और स्वरोजगार आदि से जुड़ी कई योजनाएं शामिल होंगी। और महिलाओं के उत्पीड़न के विरुद्ध भी बुलंद आवाज के साथ कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोहनलाल प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव सागर कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर संदीप सैनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रुमा, मोनू कुमार, मुकेश मिश्रा, नितेश शर्मा, बिट्टू सैनी, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button