कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
हरिद्वार। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा 11.04.2024 थाना क्षेत्र में ग्राम रावली महदूद में सम्राट मार्केट के पास से चेकिंग के दौरान एक कुलदीप कुमार पुत्र बाबूराम को 1600 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया। उक्त सम्बन्ध में थाना सिडकुल पर एनडीपीएस बनाम कुलदीप कुमार पंजीकृत किया गया।
नाम पता आरोपी:-
कुलदीप कुमार पुत्र बाबूराम निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल।
बरामदगी:-
1600 ग्राम अवैध गांजा बरामद
आपराधिक इतिहास
1. मुकदमा अपराध संख्या 270 /2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम चालानी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2. मुकदमा अपराध संख्या 469/ 2023 धारा नी 8/20 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
3. मुकदमा अपराध संख्या 185/ 2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट चलानी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम:-
1. उप निरी0 श्री संदीप चौहान
2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
3. कांस्टेबल अनिल कंडारी



