उत्तराखंड

विधायक आदेश चौहान ने लाकिंग टाइल्स लगाने का कार्य पूजन कर शुरू कराया

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आज बी.एच.ई.एल के रविदास मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य के साथ लाकिंग टाइल्स लगाने का कार्य पूजन के साथ शुरू कराया। कार्य शिलान्यास से पूर्व यहां बी.एच.ई.एल. से0 1 स्थित संत रविदास मंदिर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने संत शिरोमणि रविदास जी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने सनातन धर्म की परंपरा को नयी ऊंचाइयां दीं। संतो का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने संत रविदास मंदिर समिति के सदस्यों के मंदिर उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति सदस्यों की लगातार मंदिर को सुन्दर बनाने का समर्पण भाव अन्य लोगो के लिए भी प्रेरणादायक है।

समिति पदाधिकारियों ने संत रविदास मंदिर के उत्थान के लिए किय जा रहे कार्यों के लिए विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद करते हुए कहा कि मा 0 विधायक आदेश चौहान द्वारा किये जा रहे कार्य अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरक उदाहरण है। शिलान्यास कार्यक्रम में गुरू रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखपाल सिंह, सचिव प्रमोद कुमार, पूर्व अध्यक्ष जगपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ, ब्रजेश शर्मा, कमल सिंह, धर्मवीर सिंह, जगपाल सिंह, राकेश मालवीय, पवन कुमार, शिवदत्त कुमार, कर्मवीर सिंह, राजेंद्र देओल, रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार, मंजीत, अशोक कटारिया, मोहकम सिंह, विनय कुमार, श्रवण कुमार, मलखान सिंह, पहल सिंह, धर्म सिंह, गुलाब राय, सुरेश बिंदल, सतपाल शास्त्री, अनिल मौर्य, शंकर लाल, नरेंद्र त्रिपाठी, जागेश पाल, विनय दाबड़े, राजकुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, संचित कुमार, आदेश पालीवाल, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button