राजनारायण की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की
कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। प्रखर समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने पर बल दिया और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आज समाजवादी चिंतक लोकबंधु राज नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि समाजवाद के चिंतक लोग बंधु राज नारायण ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और सदैव उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद के रखा और अन्याय कभी नहीं दिया। हमें इनके विचारों को जीवन में अपनाना चाहिए जिससे कि समाजवाद को और अधिक बढ़ावा मिल सके।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा लोक बंधु राज नारायण ने कभी भी अन्याय व उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जिसके चलते आज भी उन्हें सच्चा समाजवादी चिंतक कहा जाता है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि उनके आदर्श और विचारों को जीवन में उतारने का काम करें। इस मौके पर महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी अमित कुमार अशरफ खान शेखर कुमार सनी चौधरी कंवरपाल चौधरी जुमला सिंह हसीन अहमद वेदपाल पटनी आदि मौजूद थे।



