उत्तराखंड

स्वच्छ सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाया जा रहा है अभियान

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने एवं अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा जनपद में शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण किया गया है,उन क्षेत्रों से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है जिसकी जिलाधिकारी द्वारा स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग की जा रहे है।

अधिशासी अभियंता एनएचएआई ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टीम द्वारा आज ऋषिकुल तिराहा से लेकर शंकराचार्य चौक के मध्य सर्विस लाइन पर अवैध रूप से दुकान लगाकर समान बेचने वाले को हटाया गया तथा भविष्य में इस तरह के अतिक्रमण करने पर सख्त चेतावनी भी दी गई । उन्होंने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम द्वारा आज से ज्वालापुर से लेकर रानीपुर झाल के मध्य मैन हाईवे एवं सर्विस रोड के बीच बनी ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है,जिसके फलस्वरूप आज लगभग 12 होल्डिंग व यूनीपोल के साथ साथ 02 खोखे एवं फल फ्रूट के 06 रेहड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाई गई तथा भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी संबंधितों को दी गई।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button