आस्थाउत्तराखंड

कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया

कलयुग दर्शन (24×7)

रविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार की सामाजिक संस्था कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया है। विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में संस्था को दिव्यांगों के उत्थान और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। संस्था को सम्मानित किए जाने से संस्था से जुड़े लोगों में जश्न का माहौल है। हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित कार्यालय पर इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि भी शामिल हुए, लक्सर नगर पालिका के चेयरमैन संजीव चौधरी, सिडकुल एमएसएमई संगठन के अध्यक्ष हिमेश कपूर समेत तमाम लोग शामिल हुए।

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की संस्थापिका वैशाली शर्मा को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये संस्था ही नहीं बल्कि हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे अन्य लोगों को भी समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की संचालिका वैशाली शर्मा ने भी इस पुरस्कार को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि ये संस्था से जुड़े सभी सदस्यों के लिए हर्ष का विषय है कि हरिद्वार से एकमात्र संस्था है जो राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित हुई है। इस पुरस्कार से उन्हें भविष्य में और भी उत्साह के साथ काम करने की प्रेरणा मिली है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button