उत्तराखंड

राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यालय के उद्घाटन के साथ नई नियुक्तियों की घोषणा की गई

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर गन्ना राज्य मंत्री श्री श्यामवीर सैनी व डॉ पहल सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। मुख्य अतिथि के अलावा रुड़की से बजरंग दल वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, मां भगवती जन सेवा समिति, शिव सेवा जन कल्याण समिति व अन्य कई सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष भी पधारे।

सभी ने सनातन को लेकर अपने अपने बहुमूल्य विचार रक्खे जिसमें माननीय राज्य मंत्री श्री श्यामवीर सैनी ने सनातन के लिए संगठन को हर संभव सहयोग देने की बात कही। वहीं डॉ. पहल सिंह सैनी ने भी युवाओं व मातृशक्ति को सनातन व शिक्षा के क्षेत्र में हर प्रकार से आगे आने का आह्वान किया।

कार्यालय के उद्घाटन के साथ साथ संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा भी हुई। इस मौके पर प्रेमचन्द सैनी को प्रदेश संरक्षक का दायित्व सौंपा गया, वहीं छोटे बच्चों अंशु, अपूर्वा व सार्थक ने स्वागत गान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कर भव्य नृत्य व पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। वही निहारिका शुक्ला ने नारी शक्ति पर संबोधन दे कर सभी को संसार में नारी की महानता के बारे में बताया।

इस मौके पर मौजूद रहे राष्ट्रीय सनातनी संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी राष्ट्रीय संरक्षक राजकुमार सैनी प्रदेश उत्तराखंड संरक्षक प्रेमचंद सैनी योगाचार्य रामकुमार, रंजीत मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, प्रदीप सैनी भाजपा प्रदेश विस्तारक, संदीप वर्मा, बिंदु खड़क, सागर, अलका सैनी, संगीता प्रजापति, प्रियांश सैनी, राजीव ठाकुर, मनोज कुमार , दिनेश लाल, दीपक भारद्वाज, कुलवीर चौधरी, प्रदीप शर्मा, संजीव वर्मा, शुभम सैनी, सुनील गाबा, नीरज चौहान, नीलम शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button