उत्तर प्रदेश

7 लोगों की मौत के बाद भी नहीं जाग रहा पुलिस प्रशासन, नागल क्षेत्र में काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोडिंग ट्रक, गन्ने के ट्राले

कलयुग दर्शन (24×7)

नीरज धीमान (सहारनपुर देहात प्रभारी)

सहारनपुर। ओवरलोडिंग को लेकर भाकियू तोमर के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी की कड़ी चेतावनी। सड़कों पर नाबालिग लड़के ओवरलोडिंग ट्रक गन्ने के ट्राले चला रहे। पहले भी हमने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस प्रशासन 2-3 दिन के अंदर इन ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई करें। ओवरलोडिंग के चलते ही कल 7 लोग मौत के मुंह में समा गए।पुलिस प्रशासन अब भी अगर कार्रवाई नहीं करता तो DM-SSP कार्यालय का करेंगे घेराव।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने ओवरलोडिंग के चलते कल हुई 7 लोगों की मौत को लेकर कहा कि हमारे संगठन ने पूर्व में भी जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर इन ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते कल 7 लोग मौत के मुंह में समा गए इस दुखद घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन जागा नहीं है।

अब भी नागल क्षेत्र में नाबालिग लड़के ओवरलोडिंग वाहनों को सड़कों पर तेजी से दौड़ा रहे हैं युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर पुलिस प्रशासन 2-3 दिन के अंदर इन ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई नहीं करता है तो हमारा संगठन जल्द ही DM-SSP कार्यालय का घेराव करेंगे।

Related Articles

Back to top button