बीसीपीएल क्रिकेट क्लब में चयनित हुए ज्वालापुर के दिव्यम शर्मा, शहर में खुशी की लहर

कलयुग दर्शन (24×7)
रविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी युवा क्रिकेटर दिव्यम शर्मा के बीसीपीएल क्रिकेट क्लब में चयन होने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और विभिन्न सामाजिक व खेल संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। हरिद्वार के युवाओं के बीच लोकप्रिय दिव्यम शर्मा को कई लोगों ने “यूथ आइडल” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्षों से क्रिकेट के प्रति उनकी लगन, अनुशासन और बेहतरीन फिटनेस ने उन्हें सबका चहेता बना दिया था। अपनी सफलता का श्रेय दिव्यम ने अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया।

समाजसेवी फुरकान अंसारी सहित कई गणमान्य लोगों ने दिव्यम को इस उपलब्धि पर उनके निवास स्थान पर जा कर शुभकामनाएं दीं। दिव्यम के पिता ने बताया कि उनका बेटा एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हुए भी क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को बनाए रखा और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया। अब गुरुजनों के आशीर्वाद और अपने समर्पण के बल पर दिव्यम शर्मा को बीसीपीएल की ओर से खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे वे हरिद्वार का नाम रोशन करेंगे।
[banner id="7349"]



