उत्तर प्रदेश

विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सहारनपुर में जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों हेतु सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद पाठक के मार्गदर्शन में दिनांक 27.01.2026 तथा 05.02.2026 से 13.02.2026 तक तीन बैचों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, व्यवहारिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाना था, जिससे छात्र-छात्राओं के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके तथा कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता में ठोस सुधार लाया जा सके। सामाजिक विज्ञान विषय में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में श्री राजकुमार शर्मा (एस.एम. इंटर कॉलेज, सहारनपुर), श्री जोगिंदर दास (राजकीय इंटर कॉलेज, गुमटी), श्री नीरज वालिया (भूतेश्वर इंटर कॉलेज, सहारनपुर) एवं श्री आशीष कुमार (एच.ए.वी. इंटर कॉलेज, सहारनपुर) द्वारा विषयवस्तु आधारित, सहभागितापूर्ण एवं गतिविधि-आधारित प्रशिक्षण सत्र संचालित किए गए। अंग्रेजी विषय में श्रीमती करुणा कालड़ा (राजकीय इंटर कॉलेज, कमेला रोड, सहारनपुर), श्रीमती प्रीति (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, देवला) एवं श्रीमती तोषी (राजकीय हाई स्कूल, कुआंखेड़ा, ननौता) द्वारा भाषा दक्षता, उच्चारण, संप्रेषण कौशल एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति पर प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए गए। अंग्रेजी विषय में सुमित कुमार शर्मा (के.वी.एम. इंटर कॉलेज, पानसर) एवं श्रीमती कुसुम लता (के.सी.सी.पी. आर्य कन्या इंटर कॉलेज) ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक बताया। सामाजिक विज्ञान विषय में सुश्री प्रियंका शर्मा (इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, सहारनपुर) एवं श्री अंकुश जैन (जनता इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारन) ने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक एवं कक्षा शिक्षण के लिए अत्यंत सहायक बताया। समापन सत्र में माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद पाठक द्वारा मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं शिक्षण गुणवत्ता में सुधार हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहे हैं। जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा, जनपद सहारनपुर श्री मयंक मिश्रा ने अवगत कराया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत चार वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है तथा आगामी वर्षों में भी इसे इसी प्रकार प्रभावी रूप से संचालित किया जाता रहेगा, जिससे जनपद की शैक्षिक गुणवत्ता में सतत सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button