ज्वालापुर स्थित राजलोक कालोनी में किया मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
रविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित राजलोक कॉलोनी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, पर्यटन राज्य मंत्री ओमप्रकाश जगदंमनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, पार्षद नागेंद्र राणा, कार्यक्रम संयोजक संदीप शर्मा भी शामिल हुए और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मेयर किरण जैसल ने कहा कि भगवान शिव सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हें।

शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि शारदीय कांवड़ मेले में आए शिव भक्त कावड़ियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में नगर निगम की और से बेहतर सुविधाएं प्रदान की गयी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भगवान शिव अपने सभी भक्तों का कल्याण करते हैं। राज्य मंत्री ओमप्रकाश जग्दम्नि ने सभी को शिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्र के संयोजक संदीप शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
[banner id="7349"]



