उत्तराखंड

कमला नेहरू पुरूस्कार मिलने पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में खुशी की लहर

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ने सत्र 2024-25 का कमला नेहरू पुरूस्कार प्राप्त किया है। कमला नेहरू पुरस्कार उत्तराखंड सरकार द्वारा ब्लॉक के विद्यालयों और बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष बहादराबाद ब्लॉक में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने 103 छात्र संख्या के साथ यह पुरूस्कार प्राप्त किया है।

पुरूस्कार मिलने पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर मिठाई बांटकर एक-दूसरे के साथ खुशी मनाई। प्रधानाचार्य लोकेंद्रदत्त अंथवाल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और भारतीय संस्कारों पर आधारित शिक्षा का सुंदर परिणाम है। यह सफलता हमें और अधिक उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करती है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button