ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 11 मकान मालिकों पर ठोका 1 लाख 10 हजार का जुर्माना

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में किराएदारों एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। बाजार चौकी व रेल चौकी प्रभारी के नेतृत्व में गठित की गयी अलग-अलग पुलिस टीमों ने सुभाष नगर, मौहल्ला कडच्छ, अम्बेडकर नगर, सराय, सुभाषनगर, नया गांव, जर्स कंट्री के आसपास चलाए गए अभियान के दौरान किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस ने 11 मकान मालिकों पर 83 पुलिस एक्ट के तहत प्रत्येक पर 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया और 1,10,000 रूपए जुर्माने का चालान कोर्ट को प्रेषित किया।

इसके अलावा 65 किराएदारों, घरेलू नौकरों व बाहरी व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान व 20 संदिग्ध व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 5000 रूपए जुर्माना राशि वसूल की गयी। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक गम्भीर तोमर, अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार कांस्टेबल अंकुर चौधरी, अरुण कोटनाला, अनिल चौहान, खजान सिंह, रवि कुमार व सतवीर सिंह शामिल रहे।



