उत्तराखंड

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार।‌ जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ‌मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर हरिद्वार विधानसभा को 26 सैक्टर में बांटकर 26 सैक्टर प्रभारी नियुक्त किए। बैठक को संबोधित करते हुए कहा जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा को 26 सैक्टर में बांटकर सैक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, सैक्टर प्रभारी सभी बीएलए से संपर्क कर उनकी बूथ पर सक्रिय भूमिका सुनिश्चित हो सकें, जिससे किसी भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और अपात्र को मतदाता सूची से बाहर कर सूची का शुद्धिकरण हो सके।‌ बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि सैक्टर प्रभारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और अपात्र को वोटर लिस्ट से बाहर कराने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।‌

बैठक को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण में कांग्रेस बीएलए महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर हरिद्वार विधानसभा से भाजपा की विदाई सुनिश्चित करेंगे।‌बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और तरुण व्यास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे लेकिन चुनाव आयोग को सुनिश्चित करना होगा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो।‌ बैठक को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल और पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि यूथ कांग्रेस इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाकर हरिद्वार में कांग्रेस का परचम लहराने का काम करेगी।‌ बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सुभाष कपिल, सतीश गुजराल,पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की,अजय गिरी,गौरव गोस्वामी, रचना शर्मा, हिमांशु राजपूत,उज्जवल वालिया,अरूण राघव, उत्कर्ष वालिया,दिव्यांश अग्रवाल, धनीराम शर्मा,अरूण चौहान,ऋषभ वशिष्ठ आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।‌

Related Articles

Back to top button