उत्तराखंड

लक्सर रेंज के अंतर्गत ग्राम मुंडाखेड़ा कला में घेर में घुसा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। लक्सर रेंज के अंतर्गत ग्राम मुंडाखेड़ा कला में शनिवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान के घेर में अचानक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लक्सर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता और सुरक्षा के साथ मगरमच्छ को पकड़ा और उसे उसके प्राकृतिक वास स्थल में सुरक्षित छोड़ दिया। समय रहते रेस्क्यू होने से गांव के बच्चों और ग्रामीणों को संभावित खतरे से बचा लिया गया, जिससे पूरे गांव ने राहत की सांस ली।

वन क्षेत्राधिकारी लक्सर (रेंजर) महेंद्र गिरी ने बताया कि ग्राम मुंडाखेड़ा कला निवासी सुभाष सैनी के घेर में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि विभाग की प्राथमिकता ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा है, इसलिए पूरी सावधानी के साथ मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। वन विभाग संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस रेस्क्यू अभियान में वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी, उपवन क्षेत्राधिकारी रामनाथ, सुमित कुमार और गुरजंट सिंह की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और समय रहते मगरमच्छ को सुरक्षित हटाने पर राहत जताई।

Related Articles

Back to top button