सृष्टि के रचयिता महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माला चढ़ा कर ओर पुष्प अर्पित कर जन्मोत्सव मनाया

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। मोहल्ला कहारान स्थित शिव दुर्गा मंदिर पर कश्यप समाज के सम्मानित लोगों के साथ महर्षि कश्यप जन्मोत्सव का कार्यक्रम व्हाट इस सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने साथियों के साथ बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया। हवन पूजन के उपरांत भगवान महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर सभी ने मिलकर पुष्प अर्पित किए और प्रसाद का वितरण किया। इनको उन्होंने कहा आज का दिन हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है यह दिन ज्ञान, त्याग, और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

टिंकू अरोड़ा ने कश्यप समाज के सम्मानित लोगों को का माल्यार्पण कर सम्मान किया और सभी को महर्षि कश्यप जन्मोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर राजेश कश्यप, बिल्ला कश्यप, प्रेम कश्यप, विजय कश्यप, विनय कश्यप, दिनेश कश्यप, रवि कश्यप, डॉक्टर बॉबी, दीपक कश्यप, रमन कश्यप, अनमोल कश्यप, कुणाल कश्यप, अर्जुन कश्यप बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।




