दिल्ली एनसीआर

शारिक़ चौधरी बनाए गए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने शारिक चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। और इस अवसर पर त्रिलोक त्यागी ने योगेश प्रताप सिंह गुर्जर को साथियों सहित पार्टी का पटका पहनाकर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि शारिक़ चौधरी को खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूती देने का कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि 30 दिन के अंदर क्षेत्रीय कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी।इसके बाद प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, डॉ विजयवीर सिंह, मो .आरिफ, संजीव त्यागी, मोनू गुर्जर, राजदीप ढाका आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button