उत्तराखंड

मज़दूरों के सम्मान में, उत्तराखंड क्रांति दल मैदान में

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। सिडकुल में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई, जहाँ ‘पेंटागन मॉल’ स्थित एक स्टेस हाउस के मालिक द्वारा अपने ही कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। कसूर सिर्फ इतना था कि उन गरीब मज़दूरों ने फरवरी महीने से रुकी हुई अपनी मेहनत की तनख्वाह मांग ली थी। पीड़ितों (वीरेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश, कविंद्र और प्रियांशु) के साथ हुई इस नाइंसाफी की सूचना मिलते ही उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) तत्काल उनके साथ खड़ा हुआ। सिडकुल थाने में प्रशासन की मौजूदगी में इस विषय पर सख्त रुख अपनाया गया।

परिणाम: उत्तराखंड क्रांति दल के कड़े हस्तक्षेप और दबाव के बाद, मालिक को अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ी। पीड़ितों का बकाया वेतन दिलवाने और भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने की शर्त पर मामले का सम्मानजनक समझौता कराया गया। हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि देवभूमि के मेहनतकश भाइयों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड का मज़दूर अकेला नहीं है, UKD हर अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज़ बनकर खड़ा है।

Related Articles

Back to top button