उत्तराखंड

वरिष्ठ भाजपा नेता नसीम सलमानी ने कैबिनेट मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर पार्टी की नीतियों पर की चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नसीम सलमानी ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की विभिन्न नीतियों, विकास योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। भेंट के दौरान नसीम सलमानी ने कहा, “भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जो अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं, उनसे अल्पसंख्यक समुदाय सहित हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और पार्टी अध्यक्ष की दूरदर्शी नीतियां समाज के हर तबके को मुख्यधारा से जोड़ रही हैं।” कैबिनेट मंत्री ने नसीम सलमानी के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी निरंतर अल्पसंख्यक कल्याण और समावेशी विकास पर जोर दे रही है। दोनों नेताओं ने पार्टी की एकता और आगामी चुनावी तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया।

Related Articles

Back to top button