औरेटिक कंपनी के सीएमडी एवं उनकी टीम ने दिल्ली में कलयुग दर्शन टीम का किया स्वागत
कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
दिल्ली। औरेटिक कंपनी के सीएमडी अर्जुन गुप्ता ने अपने दिल्ली दिलशाद गार्डन स्थित कंपनी के कार्यालय में अपनी कंपनी की पूरी टीम के साथ समाचार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कलयुग दर्शन टीम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कलयुग दर्शन समाचार पत्र एवं पोर्टल देश में उत्कृष्ट समाचार प्रकाशित कर देशवासियों को देश में घटित घटनाओं की सत्य और सही जानकारी प्राप्त कराता है।

उन्होंने कहा कि कलयुग दर्शन समाचार पत्र एक महत्वपूर्ण प्रकाशन है। जो समाज और देश में हो रही घटनाओं पर आधारित होता है। इसमें ताजी घटनाएं, खेलकूद, व्यक्तित्व राजनीति और विज्ञापन आदि की जानकारियां प्रकाशित होती है।

कलयुग दर्शन समाचार पत्र संचार के साधनों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और समय-समय पर घटित होने वाली घटनाओं को प्रकाशित कर देशवासियों को देश में घटित हो रही घटनाओं की सही जानकारी प्रदान करता है।

कलयुग दर्शन समाचार पत्र लोगों को देश और दुनिया में हो रही घटनाओं की जानकारी देता है। यह पत्रकारिता के माध्यम से लोगों की आवाज बनता है और समाज में जागरूकता फैलता है। समाचार पत्रों की भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर औरेटिक कंपनी के सीएमडी अर्जुन गुप्ता, डायरेक्टर राजपाल सिंह, सीनियर लीडर डीबी पात्रा, यूथ स्टूडेंट लीडर मिस ज्योति विश्वकर्मा, डॉ० दीपक शर्मा, कलयुग दर्शन के संवाददाता दीपक झा, पंडित इंद्रनाथ झा, स्टूडेंट लीडर करण झा एवं कलयुग दर्शन की टीम मौजूद रही।
