धारीवाला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, युवाओं को प्रेरणा लेने का संदेश
कैबिनेट मंत्रियों और स्वामी यतीश्वरानंद ने किया प्रतिमा अनावरण, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद शामिल हुए। अतिथियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और संघर्षपूर्ण जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं नई पीढ़ी को उनके बलिदान और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराती हैं।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने समझौता नहीं किया और देशहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चौहान राजपूत महासभा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



