उत्तराखंड

वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति कालरा को मिल रहा जनसमर्थन, “हाथ” के साथ होगा जिरकपुर का विकास

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

जिरकपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति कालरा को क्षेत्रवासियों का लगातार समर्थन मिल रहा है। वार्ड के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास जताया। इस अवसर पर दीप्ति कालरा ने कहा कि वार्ड 23 में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई, बेहतर सड़कें, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्कों का सौंदर्यीकरण और महिलाओं एवं युवाओं के लिए विशेष योजनाओं पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास और जनहित की राजनीति करती आई है और वार्ड 23 की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि “हाथ” के साथ जिरकपुर के विकास को नई गति मिलेगी और हर वर्ग की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि दीप्ति कालरा लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं, जिससे लोगों का भरोसा उनके प्रति बढ़ रहा है। क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उन्हें समर्थन देने की बात कही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वार्ड 23 में पार्टी को लगातार मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है और चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी।

Related Articles

Back to top button