भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में शीघ्र अवकाश घोषित करने की मांग
यूकेडी महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति ने प्रशासन से बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए उठाई मांग

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान में हो रही वृद्धि को देखते हुए यूकेडी महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति ने जनपद के सभी स्कूलों में शीघ्र अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और छोटे बच्चों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सागर कुमार प्रजापति ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव अथवा शीघ्र ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोपहर के समय पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं और अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचाएं।




