उत्तराखंड

झबरेड़ा कोतवाली के क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। जनपद की झबरेड़ा कोतवाली के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। महिला के अनुसार, गुरुवार शाम उसका पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

कुछ समय बाद बच्चा रोता हुआ घर पहुंचा और उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। महिला की तहरीर के मुताबिक, गांव निवासी धातु उर्फ शुभम (45) बच्चे को बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button