उत्तराखंड

गंगा दशहरे पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। गंगा दशहरा के अवसर पर देश के तमाम राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ब्रह्म मुर्हत में शुरू हुआ स्नान का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। श्रद्धालु भक्तों ने गंगा में स्नान करने के उपरांत सूर्यदेव को अद्धर्य प्रदान किया और दान पुण्य कर परिवारों के लिए मंगलकामना की। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरे पर गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व यातायात संचालन के कड़े इंतजाम किए थे।

एसएसपी नवनीत सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी दिन भर मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते रहे। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि गंगा दशहरे पर गंगा स्नान, दान और पितरों के निमित्त तर्पण करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यदि किसी वजह से कोई व्यक्ति गंगा तट पर ना पहुंच सके तो सामान्य जल में गंगा जल मिलाकर स्नान करने से भी पुण्य फल प्राप्त होता है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि स्नान का सिलसिला लगातार चल रहा है। दोपहर तक 16 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button