उत्तराखंड

भाजपा सप्तऋषि मंडल ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी सप्तऋषि मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विजय प्रजापति ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार संजय पाल एवं राजू गिरी को महामंत्री बनाया गया है। वहीं धर्मेन्द्र कश्यप, गजेन्द्र सैनी, प्रमोद पाल और अमित पुरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरव पाल को कोषाध्यक्ष तथा श्रीधर गिरी को मंडल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा गोपाल सैनी को आईटी एवं आईटीआई संयोजक का दायित्व दिया गया है। कार्यसमिति सदस्य के रूप में सत्यम प्रजापति, शिवम यादव, अंकित चौधरी, सुमित कश्यप, राजीव कुमार यादव, सोनू कश्यप, मनोज प्रजापति और शनि गिरी को शामिल किया गया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय प्रजापति ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button